Posts

Showing posts from February, 2026

SHAYARI

Image
                  #Shayari, तेज़ हो जाता है ख़ुशबू का सफ़र शाम के बाद ! फूल इस शहर मे खिलते हैं मगर शाम के बाद !! मेरे बारे मे कोई कुछ भी कहे सब मंज़ूर ! मुझको रहती ही नहीं अपनी ख़बर शाम के बाद !! - कृष्ण बिहारी नूर  
Image
                     सीने मे तूफान दबाना पड़ता है ! आँखों को अंजान बनाना पड़ता है !! उनका क्या है निकल पड़े हैं बेपरदा ! हमको तो ईमान बचाना पड़ता है !! - विजय तिवारी  

SHAYARI-2

आसमां उसका ज़मीं उसकी सितारे उसके ! रौशनी देते हैं आँखों को नज़ारे उसके !! उसकी मर्ज़ी है डुबो दे के बचा ले मुझको ! कश्तीयां उसकी भँवर उसके कनारे उसके !! ~ नय्यर जलालपुरी    

SHAYARI-1

Image
                    तेरी निगाह-ए-मस्त से मैख़ाना बन गया ! जिसने भी देखा तुमको , वो दीवाना बन गया !! तेरे रुख़-ए-जमाल पर जिसकी नज़र पड़ी ! वो तेरे शम्म-ए-हुस्न का परवाना बन गया !! ~ डी सी पांडे नज़र  
Image
आज डॉ. परिपूर्णा नंद वर्मा मेमोरियल सोसाइटी, कानपुर के तत्वावधान में आयोजित भजन संध्या एवं सम्मान समारोह अत्यंत गरिमामय एवं स्मरणीय रहा। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध ग़ज़ल व भजन गायक प्रदीप श्रीवास्तव ने देशभक्ति के गीतों, मधुर भजनों और भावपूर्ण ग़ज़लों की प्रस्तुति से ऐसा सुरमय वातावरण रचा कि पूरा सभागार तालियों की गूंज से भर उठा। उनकी गायकी ने कार्यक्रम में एक आनंदमय, उल्लासपूर्ण और भावनात्मक माहौल बना दिया, जिसे उपस्थित श्रोताओं ने खूब सराहा और भरपूर आनंद लिया। यह संध्या संगीत, भक्ति और संस्कृति के सुंदर संगम के रूप में लंबे समय तक स्मृतियों में बनी रहेगी। 🙏🎶