Posts

Showing posts from 2026
Image
शरारत करने का मन अब भी करता है मेरा, पता नहीं बचपन जिंदा है या इश्क अधूरा है ! प्रदीप श्रीवास्तव (ग़ज़ल गायक) +91 9140886598  

SHAYARI OF THE DAY

Image
दर्दे दिल अपना सुना कर मुझे क्या लेना है, उनको एहसास दिला कर मुझे क्या लेना है ! एहतमाम आपकी ख़ातिर किया है मैंने, वरना बज़्म अपनी सजा कर मुझे क्या लेना है !   

केसको के संबंधित अधिकारी कृपया ध्यान दें

Image
केसको के संबंधित अधिकारी कृपया ध्यान दें, एक डॉट फोन (BSNL) का भी लगाएं @KescoKanpur, UPPCL , @ptshrikant, BJP Uttar Pradesh , @UPGovt, MYogiAdityanath Bharatiya Janata Party (BJP) Mayor Kanpur @DMKanpur @Neelima_BJP_MLA  

हुज़ूर साहेब"की एक दुर्लभ तस्वीर

Image
दास चरनन का अपने बना लेना ! हमपे नज़रे करम हो दया करना !! गुरुपूर्णिमा के अवसर पर मेरे गुरु जी "हुज़ूर साहेब"की एक दुर्लभ तस्वीर जो मुझे मेरे मित्र श्री राजा वर्मा से प्राप्त हुई :   

SHAYARI OF THE DAY

Image
सोज़ रखता हूँ मगर साज़ कहाँ से लाऊँ, हाले दिल कहने का अंदाज़ कहाँ से लाऊँ ! अपने जज़्बात में दुनियां को डुबो दूँ लेकिन, तुझसे मिलती हुई आवाज़ कहाँ से लाऊँ !  

पत्नी द्वारा खतरनाक हत्या की शादी

Image
पति की हत्या के लिए दो दिन भूखा रखा गया साँप! खौफनाक साजिश का खुलासा

पत्नी द्वारा खतरनाक हत्या की शादी

Image
पति की हत्या के लिए दो दिन भूखा रखा गया साँप! खौफनाक साजिश का खुलासा

SHAYARI

Image
हज़ार जान तसद्दुक़ हज़ार मयख़ाने, निगाह-ए-यार की लज़्ज़त शराब क्या जाने !  

SHAYARI

Image
सुप्रभात, ईश्वर वही है ख़ुदा भी वही ! जाने क्यूँ उसके बन्दे अलग हो गए !  

shayari

Image
हम अँधेरी गुफाओं से निकले मगर, हमसे जंगल की तहज़ीब छूटी नहीं ! हमने जंगल को शहरों में बदला मगर, रौशनी अपने सीने में फूटी नहीं !  

HUZUR SAHEB KI SHAYARI

Image
ये रंगे जुनू जब से इस दरद को भाया है, कुछ याद नहीं रहता क्या खोया क्या पाया है ! हर वक़्त निगाहों में वो जलवा समाया है, हमने तो ख़ुदा अपना इस दिल में बसाया है ! -हज़रत मंज़ूर आलम शाह  

MUSICAL PHERE

Image
💐 विवाह के पावन अवसर पर सप्तपदी (फेरों) के लिए मधुर संगीतमय प्रस्तुति 💐 विवाह के पवित्र फेरों के प्रत्येक मंगल क्षण को पारंपरिक, भावपूर्ण और मधुर गीतों से यादगार बनाइए। मधुर स्वर लहरियों के साथ प्रस्तुत हैं— 🎵 प्रदीप श्रीवास्तव म्यूजिकल ग्रुप 🎵 फेरों के पारंपरिक मंगल गीत, विवाह गीत, भजन एवं सुरीली संगीतमय प्रस्तुतियों के लिए आज ही संपर्क करें। 📞 मोबाइल: +91 9140886598 "संगीत ऐसा, जो विवाह की हर रस्म को बना दे अविस्मरणीय।"  

PINAZ MASANI , GHAZAL SINGER

Image
इन्हे तो आप जानते ही होंगे अगर नहीं तो मैं आपको बता रहा हूँ  ये हैं विश्वप्रसिद्ध ग़ज़ल गायिका पीनाज़ मसानी, कानपुर विकास प्राधिकरण के कार्यक्रम में इनके साथ गाने का मौका  मिला था | वो याद अभी तक संजो कर रख्खी है | तलत अज़ीज़ के साथ गाया हुआ डुएट "ये बहार कह रही है " यूट्यूब पर सुनिए तब समझ में आएगा   

हुज़ूर साहब की शायरी

Image
गुरूदेव के चरणों मे नमन : काबा मे भी जलवा है काशी मे नजारा है, हम जिसके पुजारी हैं वो सब का सहारा है ! आँखों मे लगाया है उस कूचए जाना को, उस खाक का हर ज़र्रा इस जान से प्यारा है ! -हज़रत मंज़ूर आलम शाह   

ANURADHA PODWAL JI

Image
होटल लैंडमार्क का कमरा और अनुराधा पोडवाल जी के साथ एक औपचारिक भेंट हुई थी जो आज भी हृदय पर अंकित है |   

HUZUR SAHEB KI SHAYARI

Image
दर्द में डूबे हुए मिलते हैं लम्हात कहाँ, जिसकी लज़्ज़त से खुले रूह वो सौग़ात कहाँ, उनसे मिल आऊं तो लेकिन हो मुलाक़ात कहाँ, अपनी जानिब जो नज़र डालूं तो औक़ात कहाँ, हम तो हर तरह से अपने को गुनहगार मिले, फिर भी सोचा है  कि कुछ भी हो मगर दिलदार मिले ! -हज़रत मंज़ूर आलम शाह   

SUFI SHAYARI

Image
ऐसा जो कोई यार कहीं हो तो बताऊँ, बाज़ार में मिलता हो तो बाज़ार से लाऊँ, उस शक्ल की तस्वीर बनी हो तो दिखाऊं, तुमको जो तमन्ना है कि मैं भी उसे पाऊं, इस दिल में उतर कर उसे ढूंढ़ो तो मिलेगा, ऐसे नहीं मिलता उसे पूजो तो मिलेगा ! - हज़रत मंज़ूर आलम शाह   

SHAYARI

Image
किस तरह मैं देखूं भी बातें भी करूँ तुझसे, आँख अपना मज़ा चाहे, दिल अपना मज़ा चाहे  -कृष्ण बिहारी नूर  

HUZUR SAHEB KI SHAYARI

Image
एक नूर वाले का हर तरफ़ उजाला है ! क़ायनात में हर सू उसका बोलबाला है !! उसके दम से रौशन है मैकदे तजल्ली के ! मयकदों में जानो दिल उस करम ने पाला है !! ~ शाह मंज़ूर आलम " शाह "  

SHAYARI

Image
जिस्म फ़ानी है सजाने की ज़रूरत क्या है, हुस्न दुनिया को दिखाने की ज़रूरत क्या है ! ऐसे अमाल करो रूह से ख़ुश्बू आये, इत्र कपड़ों में लगाने की ज़रूरत क्या है !  

ISHQ JAB EK TARAF HO TO SAZA DETA HAI_LYRIC_HASRAT JAIPURI

Image
ISHQ JAB EK TARAF HO TO_HASRAT JAIPURI Lyricist: Hasrat Jaipuri Singer: Hussain Brothers इश्क गर एक तरफ़ हो तो सज़ा देता है-2 और जब दोनों तरफ़ हो तो मज़ा देता है ! इश्क गर एक तरफ़ हो तो सज़ा देता है ---- अपने माथे पे ये बिंदिया की चमक रहने दो- 2 ये सितारा मुझे मंज़िल के पता देता है- 2 और जब दोनों तरफ़ हो तो मज़ा देता है ! इश्क गर एक तरफ़ हो तो सज़ा देता है ---- ऐ नमकपाश तेरी साँवली सूरत की क़सम- 2 दिल का हर ज़ख़्म तुझे दिल से दुआ देता है – 2 और जब दोनों तरफ़ हो तो मज़ा देता है ! इश्क गर एक तरफ़ हो तो सज़ा देता है ---- तू मुझे प्यार से देखे या न देखे ज़ालिम- 2 तेरा अंदाज़ मोहब्बत का पता देता है – 2 और जब दोनों तरफ़ हो तो मज़ा देता है ! इश्क गर एक तरफ़ हो तो सज़ा देता है ----     आग में आग लगाता है सुलगते दिल को- 2 जब वो मिलता है तो दामन से हवा देता है – 2 और जब दोनों तरफ़ हो तो मज़ा देता है ! इश्क गर एक तरफ़ हो तो सज़ा देता है ----   मैं किसी ज़ाम का मोहताज नहीं हूँ ‘हसरत’- 2 मेरा साकी मुझे आँखों से पिला देता है ...

NAZAR MUJHSE MILATI HO_LYRIC_HASRAT JAIPURI

Image
NAZAR MUJHSE MILATI HO_AHMAD HUSHAIN MOHD. HUSAIN   नज़र मुझसे मिलाती हो तो तुम शरमा-सी जाती हो , इसी को प्यार कहते हैं , इसी को प्यार कहते हैं   } 2   ----- जबाँ ख़ामोश है लेकिन निग़ाहें बात करती हैं – 2 अदाएँ लाख भी रोको , अदाएँ बात करती हैं नज़र नीची , किए दाँतों , में उँगली को दबाती हो इसी को प्यार कहते हैं , इसी को प्यार कहते हैं ----- छुपाने से मेरी जानम , कहीं क्या प्यार छुपता है – 2 ये ऐसा मुश्क है ख़ुशबू , हमेशा देता रहता है तुम तो सब जानती हो, फिर भी तुम मुझको सताती हो इसी को प्यार कहते हैं , इसी को प्यार कहते हैं ! ---- तुम्हारे प्यार का ऐसे हमें इज़हार मिलता है – 2 हमारा नाम सुनते ही, तुम्हारा रंग खिलता है और फिर साज़-ए-दिल पर तुम, हमारे गीत गाती हो इसी को प्यार कहते हैं , इसी को प्यार कहते हैं ---- तुम्हारे घर में जब आऊँ, तो छुप जाती हो परदे में – 2 मुझे जब देख ना पाओ तो घबराती हो परदे में ख़ुद ही चिलमन, उठा कर फिर, इशारों से बुलाती हो इसी को प्यार कहते हैं , इसी को प्यार कहते हैं। नज़र मुझसे मिलाती हो तो तुम श...

JAB CHAHA JAZBAAT SE KHELA_LYRIC_NASEEM NIFAT

Image
  AB CHAHA JAZBAAT SE KHELA_CHANDAN DAS   जब चाहा जज़्बात से खेले , जब चाहा दिल तोड़ दिया , हमने भी ऐसे लोगों से -२ मिलना जुलना छोड़ दिया जब चाहा जज़्बात से खेले , जब चाहा दिल तोड़ दिया , ---- तुमको कुछ एहसास नहीं है , हैरत तो इस बात की है }- २ तुमने तो बातों बातों में-२ दिल का छाला फोड़ दिया , हमने भी ऐसे लोगों से मिलना जुलना छोड़ दिया जब चाहा जज़्बात से खेले , जब चाहा दिल तोड़ दिया , ---- रह रह कर ये सोच रहा हूँ , कौन है ऐसा जादूगर !- २ जिसकी एक आवाज़ ने बढ़ के ,- २ तूफां का रुख़ मोड़ दिया हमने भी ऐसे लोगों से मिलना जुलना छोड़ दिया जब चाहा जज़्बात से खेले , जब चाहा दिल तोड़ दिया , ---- क्या करना था , क्या कर बैठे सोचा समझा कुछ भी नहीं , तुम भी तन्हा हो मुझको भी , तुमने तन्हा छोड़ दिया हमने भी ऐसे लोगों से -२ मिलना जुलना छोड़ दिया जब चाहा जज़्बात से खेले , जब चाहा दिल तोड़ दिया , ---- शायर: नसीम रिफ़अत गायक - चन्दन दास

SHAYARI 17-06-2026

Image
                आपसे प्यार कोई नहीं है , आपके हम दीवाने हैं ! आप हैं महफ़िल कि इक शममा , एहले वफा परवाने हैं !! मैख़ाने की बात छोड़ो आओ मेरे साथ चलो ! उनकी आँखों को तो देखो आँखों मे मैख़ाने हैं !! - डी सी पांडे नज़र  

PIYA NAHI JAB GAON ME_NIDA FAZLI_LYRIC

Image
PIYA NAHI JAB GAON ME_CHANDAN DAS पिया नहीं जब गाँव मे, आग लगे सब गाँव मे ! ---- कितनी मीठी थी इमली -2 M 2 साजन थे जब गाँव मे – 2 आग लगे सब गाँव मे पिया नहीं जब गाँव मे, आग लगे सब गाँव मे ! ---- उनके जाने की तारीख 2 M 2 दंगल था जब गाँव मे – 2 आग लगे सब गाँव मे पिया नहीं जब गाँव मे, आग लगे सब गाँव मे ! ---- लिखने वाले आगे लिख 2 M 2 लौटोगे कब गाँव मे – 2 आग लगे सब गाँव मे पिया नहीं जब गाँव मे, आग लगे सब गाँव मे ! ---- मन का सौदा मन के मोल 2 M 2 कैसा है मज़हब गाँव मे – 2 आग लगे सब गाँव मे पिया नहीं जब गाँव मे, आग लगे सब गाँव मे ! ---- शायर : निदा फ़ाज़ली  

EID UL AZHA MUBARAQ

Image
ऐ हवा तू ही उसे ईद-मुबारक कहियो और कहियो कि कोई याद किया करता है  

SHAYARI OF THE DAY

Image
दिल न मिलते तो मुलाक़ात अधूरी रहती, बात तो होती मगर बात अधूरी रहती ! शुक्रिया तेरा तेरे आने से रौनक़ तो बढ़ी, वरना ये महफ़िल-ए-जज़्बात अधूरी रहती ! - पयाम सईदी  

USNEY LOOTA HAM LUTE HAIN_उसने लूटा हम लूटे हैं, तुमसे क्या चर्चा करें_LYRIC- RAUSHAN PUKHRAJ

Image
USNEY LOOTA HAM LUTE HAIN   उसने लूटा हम लूटे हैं , तुमसे क्या चर्चा करें , हम तो रुस्वा हो चुके हैं , उसको क्यूँ रुस्वा करें ! उसने लूटा हम लूटे हैं ---- नौजवानी  में सभी से , होते हैं ये हादसे , हम कहाँ के क़ैस हैं जो इश्क़ का दावा करें ! उसने लूटा हम लूटे हैं ---- जो नसीबे ग़ैर की दौलत हो उसकी क्या खुशी , क्यूँ किसी के हुस्न को , हसरत से अब देखा करें उसने लूटा हम लूटे हैं ---- ए दिले नादान तुझे , ग़म तो किसी ने दे दिया , चल किसी तबदीर से अब , ज़ब्ते ग़म पैदा करे ! उसने लूटा हम लूटे हैं ---- हमने ख़ुद अपनी ख़ता की , खूब पाई हैं सज़ा , क्या कोई कमज़र्फ़ हैं , जो हुस्न का शिकवा करे उसने लूटा हम लूटे हैं ---- शायरा- रोशन पुखराज , गायक - चन्दन दास  

LYRIC_BHOOL SHAYAD BAHUT BADI KAR LEE_BASHEER BADAR

Image
  BHOOL SHAYAD BAHUT BADI KAR LEE_BASHEER BADRA   भूल शायद बहुत बड़ी कर ली हम ने दुनिया से दोस्ती कर ली   तुम मोहब्बत को खेल कहते हो हम ने बर्बाद ज़िंदगी कर ली   उसने नज़रें बचा के देख लिया आँखों आँखों में बात भी कर ली   आशिक़ी में बहुत ज़रूरी है बेवफ़ाई कभी कभी कर ली   हम नहीं जानते चराग़ों ने क्यों अँधेरों से दोस्ती कर ली   धड़कनें दफ़्न हो गई होंगी दिल में दीवार क्यों खड़ी कर ली ---- शायर: डॉ. बशीर बद्र

LIRIC_SAR JHUKAOGE TO PATHHAR DEWTA HO JAYEGA_DR. BASHEER BADAR

Image
SAR JHUKAOGE TO PATHHAR DEWATA_CHANDAN DAS   सर झुकाओगे तो पत्थर देवता हो जाएगा इतना मत चाहो उसे वो बेवफ़ा हो जाएगा हम भी दरिया हैं हमें अपना हुनर मालूम है जिस तरफ़ भी चल पड़ेंगे रास्ता हो जाएगा कितनी सच्चाई से मुझ से ज़िंदगी ने कह दिया तू नहीं मेरा तो कोई दूसरा हो जाएगा मैं ख़ुदा का नाम ले कर पी रहा हूँ दोस्तो ज़हर भी इस में अगर होगा दवा हो जाएगा सब उसी के हैं हवा ख़ुशबू ज़मीन ओ आसमाँ मैं जहाँ भी जाऊँगा उस को पता हो जाएगा ---- - बशीर बद्र