USNEY LOOTA HAM LUTE HAIN_उसने लूटा हम लूटे हैं, तुमसे क्या चर्चा करें_LYRIC- RAUSHAN PUKHRAJ
USNEY LOOTA HAM LUTE HAIN
उसने लूटा हम लूटे हैं, तुमसे क्या चर्चा करें,
हम तो रुस्वा हो चुके हैं, उसको क्यूँ रुस्वा करें !
उसने लूटा हम लूटे हैं
----
नौजवानी
में सभी से, होते हैं ये हादसे,
हम कहाँ के क़ैस हैं जो इश्क़ का दावा करें !
उसने लूटा हम लूटे हैं
----
जो नसीबे ग़ैर की दौलत हो उसकी क्या खुशी,
क्यूँ किसी के हुस्न को, हसरत से अब देखा करें
उसने लूटा हम लूटे हैं
----
ए दिले नादान तुझे,ग़म तो किसी ने दे दिया,
चल किसी तबदीर से अब, ज़ब्ते ग़म पैदा करे !
उसने लूटा हम लूटे हैं
----
हमने ख़ुद अपनी ख़ता की, खूब पाई हैं सज़ा,
क्या कोई कमज़र्फ़ हैं, जो हुस्न का शिकवा करे
उसने लूटा हम लूटे हैं
----
शायरा- रोशन पुखराज,
गायक - चन्दन दास

Comments
Post a Comment