महफ़िल-ए-ग़ज़ल , कन्नौज

खामोशी से बनाते रहो पहचान अपनी !
हवाएँ ख़ुद गुनगुनाएगी नाम तुम्हारा !!

विगत दिनांक २९ जनवरी २०१८ को कन्नौज के पुलिस अधीक्षक श्री हरीश चन्द्र जी को राष्ट्रपति पुरष्कार मिलने के उपलक्ष में बहुत ही शानदार महफ़िल का आयोजन किया गया | इस महफ़िल की शानदार बात ये रही की स्वयं हरीश चन्द्र जी ने “मैं हवा हूँ कहाँ चमन मेरा” जैसी कठिन ग़ज़ल को पेश किया | देर रात तक महफ़िल ग़ज़लों के दौर में सराबोर रही | इस अवसर पर श्री श्याम दीक्षित व उनके परिवार ने आये हुए सभी मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया | कन्नौज के जिला जज, मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल श्री के.स्वरुप जी श्री आमोद सिंह जी, जागरण के पत्रकार श्री शिवा जी आदि मौजूद रहे | एक यादगार महफ़िल के लिए श्री श्याम दीक्षित जी को अनंत अनंत बधाइयाँ एवं आभार |   
























Comments

Popular posts from this blog

MOHABBAT KARNE WALE KAM NA HONGE_LYRIC_HAFEEZ HOSHIYARPURI

LYRIC_KHUDA KARE KI MOHABBAT MEIN YE MAQAAM AAYE_SHAYAR-TASLEEM FAZLI