SHAYARI 03-02-2024

 

ख़ुद ही जलती हुई शम्मो को बुझा लेते हैं  !

हम कभी यूँ भी अँधेरों का मज़ा लेते हैं  !!

कितने नादान हैं अश्क़ों को छिपाने वाले  !

लोग हर हाल में अंदाज़ा लगा लेते हैं  !!

~ हस्तीमलहस्ती, मुंबई

2

किसको मन के घाव दिखाएँ, हाल सुनाएँ जी के  !

इंसानो से ज़्यादा अच्छे पत्थर किसी नदी के  !!

हर कंधे पे सौ सौ चेहरे, गिनती क्या एक दो की   !

रावण से ज़्यादा ख़तरे हैं, इस बीसवीं सदी के  !!

~ सूर्यभानुगुप्ता

3

किसी के जख्म की टीसों पे, मेरी रूह तड़प जाये।

किसी के पैर के छालों से, मेरी आह निकल जाये ।

प्रभु ऐसे ही भावों से मेरे, इस दिल को तुम भर दो।

मैं कतरा हूँ मुझे इंसानियत का,दरिया तुम कर दो।।

4

उतर जाते हैं दिल में कुछ लोग इस कदर,

उनको निकालो तो जान निकल जाती है !

5

अकेले हैं अच्छा हुआ, खुद से बात तो होगी,

बरसों से कैद अरमानों से मुलाकात तो होगी।

6

कुसूर तो था ही इन निगाहों का,

जो चुपके से दीदार कर बैठी,

हमने तो खामोश रहने की ठानी थी,

कमबख्त यह जुबान इजहार कर बैठी !

 

Best Musical Group for Wedding-Pre-Wedding Functions,

Cocktail, Marriage Anniversary, Birthday, Lady Sangeet,

Corporate show. 


Comments

Popular posts from this blog

LYRIC_KHUDA KARE KI MOHABBAT MEIN YE MAQAAM AAYE_SHAYAR-TASLEEM FAZLI

PIYA NAHI JAB GAON ME_NIDA FAZLI_LYRIC

LYRIC_AGAR HAM KAHEN AUR WO MUSKURA DE_SUDARSHAN FAQIR