SHAYARI 24-02-2024

हुस्न का अंदाज़ बड़ा लगता है सुहाना  !

जिसके लिए छोड़ दिया हमने ख़ुदाखाना !!

नज़रें वफ़ा दे के चला शम्मा पे परवाना !

लौटा नहीं राह से वाह रे दीवाना 

-- 

-शायरों से ताल्लुक़ रखो तो तबीयत ठीक रहेगी,

ये वोह कौम है जो लफ़्ज़ों से इलाज करते हैं

- राहत इंदौरी

--

मसला तो सिर्फ एहसासों का है जनाब !

रिश्ते तो बिना मिले भी सदियां गुजार देते हैं !!

 --

मैं हर रात सारी ख्वाहिशों को खुद से पहले सुला देता हूँ,

हैरत तो ये है कि हर सुबह ये मुझसे पहले जाग जाती है !

 --

जिसकी मोहब्बत पूरी हुई है, मुझे उसकी हथेली देखनी हैं,

कैसी होती है वो लकीर, जो मेरे हाथो मे नही हैं !

--

किले पे दिल के प्यार के परचम,फिर से नही मिले।

खुशियां देने वाले वो गम,फिर से नही मिले।।

किया वक़्त ने इतना बरहम,फिर से नही मिले।

बिछड़ के खुद से खुद को भी हम,फिर से नही मिले।

 --

प्रेम का पंछी बदन हाथ मे आते ही उड़ जाता है।

और हवस से सफर इश्क़ का जा करके जुड़ जाता है।

लोग जो निकलें देवालय को मदिरालय में मिलते हैं।

ताज महल का रस्ता अक्सर खजुराहो मुड़ जाता है।।

पंकजअंगार

--

हजूम--दोस्त से जब कभी फुर्सत मिले,

अगर समझो मुनासिब तो हमें भी याद कर लेना !

--

जब तक शरीफ रहे तो इल्जाम मिलते रहे,

अब शराफत छोड़ दी तो सलाम मिलते हैं !

--

नीची नजर में होता है कयामत सा असर,

हुस्न कुछ और निखर जाता है शर्मा ने के बाद !

 

Best Musical Group for Wedding-Pre-Wedding Functions,

Cocktail, Marriage Anniversary, Birthday, Lady Sangeet,

Corporate show.

PRADEEP SRIVASTAVA (GHAZAL SINGER) # +91 9140886598

 

 


 

Comments

Popular posts from this blog

LYRIC_KHUDA KARE KI MOHABBAT MEIN YE MAQAAM AAYE_SHAYAR-TASLEEM FAZLI

PIYA NAHI JAB GAON ME_NIDA FAZLI_LYRIC

LYRIC_AGAR HAM KAHEN AUR WO MUSKURA DE_SUDARSHAN FAQIR