भजन संध्या










🔱 जब सुरों में भक्ति घुली… तो पूरा वातावरण शिवमय हो गया। 🕉️

विगत 24 अगस्त को शिव मंदिर धाम परिषद, मॉडल टाउन, कानपुर द्वारा सावन के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर आयोजित भव्य भजन संध्या में मुख्य गायक के रूप में प्रदीप श्रीवास्तव एवं पिंकी धोले को अपनी प्रस्तुति देने का सौभाग्य मिला।

हम दोनों की प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धा, प्रेम और समर्पण की जो रसधारा बही, उसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। 🙏❤️

इस खूबसूरत शाम को अपनी मधुर संगत से यादगार बनाया—

🎶 कोरस — दिनेश सिंह
🥁 तबला — अखिलेश सोनी
🎵 इलेक्ट्रॉनिक पैड — आशीष धोले
🎹 कीबोर्ड — अंकित कोट
🔊 साउंड — मीनू साउंड

हृदय से आभार शिव मंदिर धाम परिषद के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का, जिन्होंने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुझे दो भजन संध्याओं में भजन गाने का अवसर प्रदान किया। यह मेरे लिए केवल मंच नहीं, भोलेनाथ की सेवा का सौभाग्य है। 🙏

हर हर महादेव 🔱
ॐ नमः शिवाय 🕉️

— प्रदीप श्रीवास्तव
ग़ज़ल एवं भजन गायक 🎤

#हरहरमहादेव #ॐनमःशिवाय #भजनसंध्या #सावन #भक्ति #शिवभक्ति #प्रदीपश्रीवास्तव


 

Comments

Popular posts from this blog

LYRIC_KHUDA KARE KI MOHABBAT MEIN YE MAQAAM AAYE_SHAYAR-TASLEEM FAZLI

PIYA NAHI JAB GAON ME_NIDA FAZLI_LYRIC

LYRIC_AGAR HAM KAHEN AUR WO MUSKURA DE_SUDARSHAN FAQIR