श्री पूर्ण चन्द्र धर्मार्थ स्वास्थ परामर्श केंद्र, कानपुर | आयोजक - मुस्...

मुस्कुराए कानपुर के सहयोग से श्री पूर्णचंद्र धर्मार्थ स्वास्थ्य परामर्श केंद्र एवं स्वास्थ्य विषय पर पैनल परिचर्चा का शुभारंभ डॉ राकेश वर्मा निदेशक हृदय रोग संस्थान महेंद्र मोहन गुप्त अध्यक्ष दैनिक जागरण डॉ उमेश पालीवाल मुस्कुराए कानपुर संस्थापक डॉ सुधांशु राय  कर्नल जाहिद सिद्दीकी वंदना निगम डॉ अनुराग मेहरोत्रा एवं डॉ अमित मिश्रा द्वारा दिनांक 08 अक्टूबर 2023  किया गया l   मुख्य अतिथि निदेशक डॉ राकेश वर्मा ने कहा कि हृदय रोग संस्थान आगामी दिनों में कार्डियोलॉजी आपके द्वार योजना को लाने का प्रयास कर रहा है उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं पर नवाचार के अंतर्गत कार्य करने पर बल दिया l

अध्यक्ष दैनिक जागरण समूह महेंद्र मोहन गुप्त ने मुस्कुराए कानपुर के इस अभिनव प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में डॉक्टर द्वारा धर्मार्थ भावना के साथ कार्य करने का संदेश देना ही मुस्कुराए कानपुर को उच्च शिखर पर स्थापित करेगा,उन्होंने शहर के विकास में स्वास्थ्य सेवाओं को सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र की संज्ञा दीl मुस्कुराए कानपुर संस्थापक डॉ सुधांशु राय ने बताया कि मुस्कुराए कानपुर ऐसा समूह है जिसमें समाज सेवा का दृष्टिकोण रखने वाले शहर के हर वर्ग के व्यक्ति सम्मिलित है जो थिंक टैंक के रूप में कार्य करते हुए शहर को खुशहाल स्वरूप प्रदान करने के लिए प्रयासरत है , उन्होंने कहा कानपुर स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण हब बन सकता है यदि हम अपने संसाधनों का सही उपयोग करें l                     

https://youtu.be/M5ab_pLTeJc

 


Comments

Popular posts from this blog

MOHABBAT KARNE WALE KAM NA HONGE_LYRIC_HAFEEZ HOSHIYARPURI

LYRIC_KHUDA KARE KI MOHABBAT MEIN YE MAQAAM AAYE_SHAYAR-TASLEEM FAZLI