बुढ़ापा नापने का थर्मामीटर

 बुढ़ापा नापने का थर्मामीटर


देखिये..इन में से कौन कौन से लक्षण मिलते हैं आपसे-


1. दोस्त बुलाये पर, 

जानें का दिल न करे, 

समझ लो बूढे हो गए।


2. पड़ोसन की जगह,

पत्नी पर ज़्यादा प्यार आनें लगे,

समझ लो बूढे हो चले।


3. नए कपड़े खरीदनें की,

इच्छा कम हो रही हो,

तो समझना बूढे हो चले।


4. रेस्टोरेंट में खाना खाते वक़्त,

घर के खाने की याद आने लगे,

समझना बूढे हो चले।


5. बारिश हो रही हो और,

पकौड़े की जगह छाता याद आये,

समझो बूढे हो चले।


6. हर बात पर युवाओं के,

फैशन पर टिप्पणी करनें लगे हो,

समझना बूढे हो चले।


7. मौज-मस्ती वाली फिल्मों की,

आलोचना करनें लगे हो तो,

समझना बूढे हो चले।


8. मस्त-महफ़िल सजी हो और,

उस दौरान मशवरा देने लग जाओ,

तो समझना बूढे हो चले।


9.रोमांटिक गाना बजने पर भी प्रभु भजन याद आये,

समझना बूढे हो चले।


10. बेफिक्री छोड़ सर पर चिंता, 

की टोकरी उठा ली हो,

समझना बूढे हो चले।


12. बार बार रिटायरमेंट की याद आए,

तो समझो बूढ़े हो गए।


13. घर से बाहर नहीं निकलने के बहाने बढ़ गए,

तो समझो बूढ़े हो गए।


14. इस पोस्ट को पढ़ने के बात वाह वाह करने की इच्छा नहीं है,

तो समझो बूढ़े हो गए। 


Comments

Popular posts from this blog

LYRIC_KHUDA KARE KI MOHABBAT MEIN YE MAQAAM AAYE_SHAYAR-TASLEEM FAZLI

PIYA NAHI JAB GAON ME_NIDA FAZLI_LYRIC

LYRIC_AGAR HAM KAHEN AUR WO MUSKURA DE_SUDARSHAN FAQIR