BADI DOOR SE AAYE HAIN - FILM SONG

बड़ी दूर से आये हैं, प्यार का तोहफ़ा लाये हैं
अपनालो या ठुकरादो, प्यार का तोहफ़ा लाये हैं

जो दिलों के नाते हैं, वो जोड़े नहीं जाते
जोड़ लिये तो … फिर तोड़े नहीं जाते

ये नाते दिल में बसाये सजाये हैं (प्यार का तोहफ़ा …)

अन्जाने लोगों में कोई साथी तो मिलेगा
कोई तो होगा जो हमको समझेगा
ये सपना दिल में सजाये हैं (प्यार का तोहफ़ा …)

हम यार हैं यारों के निभा देंगे यारी
यारी है हमको सारी दुनिया से प्यारी
अपना तो दिल है साद, फिरती है अटल इरादे
है जान से प्यारा वादा, वादा कभी न तोड़ेंगे
जीतेजी हम यारों का साथ ना छोड़ेंगे

सहारे यारों के पाये हैं (प्यार का तोहफ़ा …)

फिल्मः समझौता (1973)
गायक/गायिकाः मुकेश, मोहम्मद रफ़ी
संगीतकारः कल्याणजी-आनंदजी
गीतकारः वर्मा मलिक
कलाकारः अनिल धवन
https://youtu.be/ApWBvBXES58

Comments