डरते डरते
डरते-डरते
*********
घर पर ही रहते--रहते
मन धीरज धरते-धरते
अन्दर से बीमार हो गए
परहेज सब करते-करते
आज बाहर निकल गये
पुलिस से डरते--डरते
संकरी गली से निकले
बच गए गिरते-गिरते
इधर कुआं उधर खाई
हम तो बचे मरते-मरते
बाहर से अच्छा अन्दर
सावधानी बरते--बरते
वृक्ष सी जिंदगी परिंदा
पत्ते सभी झरते-झरते
राम शर्मा परिंदा
मनावर जिला धार मप्र
Comments
Post a Comment