geet_हम भारत के वासी हैं, नियम, धर्म पालन करते - Saroj Bala

कोरोना तुम हारोगे, भारत जीतेगा
_________

हम भारत के वासी हैं, नियम, धर्म पालन करते 
आदेश प्रशासन का मान, कर्तव्य निभाते चलते
***
हमें पता है अपनों को, तुमसे दूर रखना है
सारे परिवार जन को अब घर पर ही कुछ दिन रहना है
***
अाई है जो विपदा,  उसको हम सह लेंगे
बहुत जरूरत होगी तो ही घर से निकलेंगे
***
बाज़ार में भी निश्चित दूरी हम निभाएंगे
फोन से सबके हाल चाल ले पाएंगे
***
गर्म पेय और साफ सफाई का निर्णय भी लेते हैं
अपना काम स्वयं करे, अनुशासन से जीते हैं
***
घर के बड़े बुजुर्गों का ज्यादा ध्यान रखेंगे
बच्चों संग मिलजुल कर लूडो, कैरम भी खेलेंगे
***
सब मिलजुल कर घर के कामों को निपटाएंगे
टीवी पर पसंदीदा सीरियल और समाचार देख, खुशियां मनाएंगे
***
बहुत दिनों से जो सोच रहे वह गीत, कहानी पढ़नी है
सारा परिवार एक साथ है सबके मन की डिश रसोई में बननी है
***
ये कठिन समय पर, एक चुनौती बनकर आया है
विजय हमें है पानी, यह संकल्प मन में अब सबके समाया है 
***
डॉक्टर, नर्स, पुलिस, बैंक सब मिलकर कमान संभाल रहें हैं
सामाजिक संस्थान, मीडिया और किसान भी अपना पूरा कर्तव्य निभा रहें हैं
***
विनय एक हम सब अब, हे ईश्वर आपसे करते हैं
करो कृपा पूरे भारत पर, मिले आशीर्वाद, यही आस आपसे रखते हैं
***
हे जगत के स्वामी आओ, अनुनय हमारी सुन लो
करुणा के सागर कहलाते हो, जीवन फिर से सुगम कर दो।


सरोज बाला सोनी
कवयित्री


 

Comments

Popular posts from this blog

MOHABBAT KARNE WALE KAM NA HONGE_LYRIC_HAFEEZ HOSHIYARPURI

LYRIC_KHUDA KARE KI MOHABBAT MEIN YE MAQAAM AAYE_SHAYAR-TASLEEM FAZLI