हर सफल पति के पीछे पत्नी का हाथ होता है

दुबई के एक नामी होटल कंपनी के मालिक ने अपने सभी ग्राहकों के सामने एक विचित्र शर्त रखी कि मगरमच्छों से भरे झील में जो भी व्यक्ति मगरमच्छों से बचकर सुरक्षित बाहर निकल जाएगा ,उसे 10 करोड रुपए इनाम के तौर पर दिया जाएगा और अगर उस आदमी को मगरमच्छ ने खा लिया तो उसके परिवार को 5 करोड रुपया दिया जाएगा !

यह सुनकर वहाँ उपस्थित सभी लोग भयभीत हो गए ।   किसी में इतनी हिम्मत नहीं थी कि वे झील में कूद सके औऱ मगरमच्छ से बचकर पुनः बाहर निकल सकें ।कुछ देर के लिए बिल्कुल सन्नाटा पसर गया।

तभी एक बहुत जोरदार आवाज आती है...........छपाक

वहां उपस्थित लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, चारो तरफ से सिर्फ और सिर्फ़ चिल्लाने की तेज आवाज...यह क्या...किसी आदमी ने झील में छलांग लगा दी थी !

लोगों की सांसे थम गई , बिलकुल खामोशी और सभी लोग उस आदमी की तरफ एकटक देखने लगे ! सबकी सांसे अटकी हुई थी कि अब क्या होगा।सबकी आँखे फटी की फटी...धड़कन तेज़...बहुत तेज..धक धक धक धक

वह आदमी पूरी तरह से झील में जीवन औऱ मृत्यु के बीच जद्दोजहद कर रहा था !तभी अचानक बिजली की फुर्ती से वह पानी को चीर कर आगे बढ़ने लगा। खूब तेज किनारों की ओर.....

सभी लोग उसको बिना पलक झपकाए बहुत ध्यान से देख रहे थे !अभी भी सबकी सांसे अटकी हुई...अब यह आदमी मगरमच्छ का निवाला बनेगा !वह देखो मगरमच्छ उस आदमी के पीछे !बेचारा बे मौत मारा जाएगा...हाय

मगर उस आदमी ने हिम्मत नहीं हारी।वह पूरी तरह जद्दोजहद कर रहा था बाहर निकलने की !तभी वह आदमी पानी को चीरता हुआ, दूसरे किनारे से बिल्कुल सही सलामत बाहर निकल जाता है औऱ ऊपर देखकर भगवान का शुक्रिया अदा करता है !

उस आदमी को पूरी तरह सांस भी नहीं आ रही थी !
सभी लोग भाग कर उसकी तरफ गए !लोगों ने ताली बजाना शुरू कर दिया !चारो तरफ उसकी जय जय कार होने लगी।शाबास....शेर के बच्चे हो तुम...सब उसकी हिम्मत की दाद देने लगे.....

जब उस आदमी को थोड़ा होश आया और उसे पता चल गया कि वह करोड़पति बन गया है तो उसके मुंह से पहली आवाज निकली....'' पहले यह बताओ कि मुझे किस कमीने ने पीछे से धक्का दिया था ?''

तभी झील के पास कोने में खड़ी भीड़ में से एक मासूम औरत ने खामोशी से अपने हाथ ऊपर खड़े किए !

वह औरत, 

उस आदमी की

पत्नी थी !

उसने कहा, 

''तुम किसी काम के तो हो नहीं, 

अगर बच गए तो 10 करोड़, 

औऱ

मर जाते तो 5 करोड़ 

दोनों तरफ फायदा तो मुझे ही होना था !''

तब से शायद यह कहावत बन गई.............

"'प्रत्येक कामयाब व्यक्ति के पीछे,
  एक औरत का हाथ होता है ".....!!

हास्य 😂

साभार

Comments

Popular posts from this blog

LYRIC_KHUDA KARE KI MOHABBAT MEIN YE MAQAAM AAYE_SHAYAR-TASLEEM FAZLI

PIYA NAHI JAB GAON ME_NIDA FAZLI_LYRIC

LYRIC_AGAR HAM KAHEN AUR WO MUSKURA DE_SUDARSHAN FAQIR