SHAYARI 30-09-2022

तेरी खामोशी जला देती है इस दिल की तमन्नाओं को,
बाकी सारी बातें अच्छी है तेरी तस्वीर में।
--

दिल से उतर जाने वाले लोग ,
सामने खड़े भी रहें तो नज़र नहीं आते ?
उनकी आँखें उनका चेहरा उनका पैकर आइना !
आइने को मैंने देखा आइना दर आइना !
झील के पानी में उनका दिलरुबा अक्से जमील
जैसे रक्खा हो सजा कर आइने पर आइना !
- आसी यूसुफपुरी
--
आप को पाया तो हुआ एहसास
हर   कोई  बे  वफ़ा  नहीं   होता
--
तड़पती रात का मतलब जो तुम समझो तो बेहतर हो......!
मेरी हर बात का मतलब जो तुम समझो तो बेहतर हो.......!!
बिना मौसम  बरस जाए  कभी हम पर  कभी तुम पर.......!
उसी बरसात का मतलब जो तुम समझो तो बेहतर हो......!!
--
उनको फ़ुरसत कहा पलट कर देखने की।
हम ही बे पनाह दीवाने हैं दीवाने ही रह जायेगे।
--
मेरा झुकना और तेरा खुदा हो जाना,
यार अच्छा नहीं इतना बड़ा हो जाना ।
---




   









 

Comments

Popular posts from this blog

MOHABBAT KARNE WALE KAM NA HONGE_LYRIC_HAFEEZ HOSHIYARPURI

LYRIC_KHUDA KARE KI MOHABBAT MEIN YE MAQAAM AAYE_SHAYAR-TASLEEM FAZLI