SHAYARI 18-01-2024

ठहाके मस्ती के वो ही लगा सकता है,

जो लाखों दर्द सीने में छुपा सकता है।

जो खुद को बढ़ा और घटा सकता है,

वही सोने की लंका को जता सकता है।

-- डॉ. शिव कुमार मिश्र

Best Musical Group for Wedding-Pre-Wedding Functions,

Cocktail, Marriage Anniversary, Birthday, Lady Sangeet,

Corporate show.

PRADEEP SRIVASTAVA (GHAZAL SINGER) # +91 9140886598

--

तुम भी पागल मैं भी पागल।

पागल अपनी प्रीत पिया।

याद रखो बस उन पलों को।

वो वक्त जो हमने साथ जिया।

--

जां को दिल दिल को जां मुबारक हो,

चाँद को आसमां मुबारक हो। 

ये मेरा और मैं इसका हो न सका,

आपको ये जहां मुबारक हो।

-सरल

 --

ये     जहां     बेकार    है   तेरे  बगैर।

इश्क    का   इज़हार   है   तेरे  बगैर।।

तुम मिलो या ना मिलो अब गम नहीं।

प्यार  तो  बस   प्यार   है   तेरे  बगैर।।

© अश्वनी कुमार चावला "ऐश"

--

ऐसा बिछड़ा के मिल नही पाया

लेके मेरा वो दिल नहीं आया

वेवफाओं को जो सजा देता

आज तक ऐसा बिल नहीं आया

-नज़ाकत अली

--

क्या खूब दुश्मनी निभाई उसने

हमारे लहू से मेंहदी रचाई उसने

मुझे चिढ़ाने की तमन्ना में देखो

मेरे रकीब से शादी रचाई उसने

-नज़ाकत अली

 ---

बहुत इंतजार करा रही हो तुम

मेरा नम्बर कब लगा रही हो तुम

तुम्हारे हाथ का कंगन नहीं हूं मैं

जिसे जब चाहा घुमा रही हो तुम

-नज़ाकत अली

 

Best Musical Group for Wedding-Pre-Wedding Functions,

Cocktail, Marriage Anniversary, Birthday, Lady Sangeet,

Corporate show.

PRADEEP SRIVASTAVA (GHAZAL SINGER) # +91 9140886598




Comments

Popular posts from this blog

LYRIC_KHUDA KARE KI MOHABBAT MEIN YE MAQAAM AAYE_SHAYAR-TASLEEM FAZLI

PIYA NAHI JAB GAON ME_NIDA FAZLI_LYRIC

LYRIC_AGAR HAM KAHEN AUR WO MUSKURA DE_SUDARSHAN FAQIR