:: एक IAS और चार विभाग - बहुत नाइन्साफ़ी है ये ::

:: एक IAS और चार विभाग - बहुत नाइन्साफ़ी है ये :: 

जी हाँ ये ये विभाग है उत्तर प्रदेश लघु उद्द्योग निगम लिमिटेड,  कानपुर,  उद्द्योग निदेशालय, कानपुर और यू.पी.एस.आई.डी.सी., कानपुर जहाँ अभी तक कोई भी प्रबंध निदेशक स्वतंत्र रूप से कार्य नहीं कर रहा है |   ये उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण विभाग है और इनमे विगत काफ़ी समय से नियमित रूप से कोई भी प्रबंध निदेशक की पोस्टिंग नहीं हुई है | 
जिसकी वजह से जहाँ एक तरफ़ राजस्व के साथ साथ कार्य पेंडिंग पड़े हैं, कर्मचारी व अधिकारी लापरवाह हो गए हैं भ्रष्टाचार में बढ़ोत्तरी हो रही है और जनता परेशान है | वर्तमान में श्री रणवीर प्रसाद, आईएयस जो केस्को, कानपुर के प्रबंध निदेशक है उनके पास उपरोक्त चारो महत्वपूर्ण विभाग के चार्ज है और वो पूर्ण समय अन्य विभाग में नहीं दे पा रहे हैं | पूर्व में श्री अमित कुमार घोष जी, आईएएस की भी यही स्थित थी जिसकी वजह सभी कार्य पेंडिंग के साथ साथ निर्णय लेने के लिए पड़े हैं  | 
उत्तर प्रदेश सरकार को शीघ्र इन जगहों  पर स्वतंत्र रूप से एक एक आईएएस प्रबंध निदेशक के रूप में पोस्टिंग करना चाहिए राजस्व के साथ जनता को भी बहुत परेशानी उठानी पड़ेगी | 

Comments

Popular posts from this blog

SRI YOGI ADITYANATH- CHIEF MINISTER OF UTTAR PRADESH

ROOH-E-SHAYARI

GHAZAL - HANGAMA HAI KYUN BARPA - AKBAR ALLAHABADI