SARASWATI VANDANA-MAAT KRIPA ITNI KAR DENA


मातु कृपा इतनी कर देना
अपनी वीणा के मीठे स्वर
अधरों पर धर देना

गीतों की रस धार तुम्हीं हो
ग़ज़लों का श्रृंगार तुम्हीं हो
दोहा हो या छंद रुबाई
कविता का आधार तुम्हीं हो
मेरी रचनाओं में मैया
जन-जन का स्वर देना

शब्द-शब्द संधान करूँ मैं
सच के लिए विषपान करूँ मैं
मेरा मान बढ़े कविता से
पर न कभी अभिमान करूँ
 मैं आखर पंछी अम्बर छू लें
मुझको वो पर देना

गीत जहाँ संगीत जहाँ हो
काव्य-कला की रीत जहाँ हो
द्वेष-दम्भ से दूर रहें सब
मानवता हो प्रीत जहाँ हो
जिसमे तेरा वास हो मैया
मुझको वो घर देना -

डा. अंसार क़म्बरी

Comments

Popular posts from this blog

MOHABBAT KARNE WALE KAM NA HONGE_LYRIC_HAFEEZ HOSHIYARPURI

LYRIC_KHUDA KARE KI MOHABBAT MEIN YE MAQAAM AAYE_SHAYAR-TASLEEM FAZLI