200 का नोट

नोटबंदी के बाद 500 और 2000 रुपये के नए नोट मार्केट में लाने के बाद केंद्र सरकार अब 200 रुपये के नोट उतारने की तैयारी में है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा इसकी छपाई भी शुरू कर दी गई है। केंद्रीय बैंक का कहना है कि लोगों के लिए ट्रांजैक्शंस को आसान करने के मकसद से इस नोट को जारी किया जाएगा। पूरे मामले से जुड़े दो लोगों ने इकनॉमिक टाइम्स को बताया कि आरबीआई की ओर से कुछ सप्ताह पहले ही इन नोटों की छपाई का आदेश दिया गया है। इसके बाद से ही सरकारी प्रिंटिंग प्रेस में इन नोटों की छपाई का काम चल रहा है। पहले इन नोटों को जुलाई में जारी किए जाने की बात की जा रही थी, लेकिन अब इसमें कुछ देरी हो सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

LYRIC_KHUDA KARE KI MOHABBAT MEIN YE MAQAAM AAYE_SHAYAR-TASLEEM FAZLI

PIYA NAHI JAB GAON ME_NIDA FAZLI_LYRIC

LYRIC_AGAR HAM KAHEN AUR WO MUSKURA DE_SUDARSHAN FAQIR