ब्रेकिंग न्यूज़ - यासीन भटकल सहित पांच आतंकियों को फांसी


ब्रेकिंग न्यूज़ - यासीन भटकल सहित पांच आतंकियों को फांसी 
 राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष कोर्ट ने सोमवार को यासिन भटकल सहित 5 लोगों को फांसी की सजा सुनाई है.
इससे पहले विशेष कोर्ट ने हैदराबाद के दिलसुखनगर इलाके में 2013 में हुए ब्लास्ट के पांच आरोपियों को दोषी ठहराया था.
इस मामले में इंडियन मुजाहिदीन के 5 आतंकियों असदुल्लाह अख्तर, तहसीन अख्तर, यासीन भटकल, रहमान, एज़ाज़ शेख और रियाज़ भटकल पर केस दर्ज किया गया था. एनआईए के अनुसार रियाज भटकल अभी भी फरार है.
हैदराबाद के भीड़-भाड़ वाले इलाके दिलसुखनगर में 21 फरवरी, 2013 को हुए दो भीषण आतंकी बम विस्फोटों में कम से कम 18 लोग मारे गए तथा 119 से अधिक घायल हुए थे.

Comments

Popular posts from this blog

MOHABBAT KARNE WALE KAM NA HONGE_LYRIC_HAFEEZ HOSHIYARPURI

LYRIC_KHUDA KARE KI MOHABBAT MEIN YE MAQAAM AAYE_SHAYAR-TASLEEM FAZLI