4 पाकिस्तानी चौकियों को तबाह कर मारे 40 सैनिक, पहली बार LoC पर तोपों का इस्तेमाल

4 पाकिस्तानी चौकियों को तबाह कर मारे  
40 सैनिक, पहली बार LoC पर तोपों का इस्तेमाल 

कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पिछले महीने एलओसी के पार इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान की 4 चौकियों को उड़ाने के लिए तोपों (आर्टिलरी गन्स) का इस्तेमाल किया था। इस कार्रवाई में 40 पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए थे। 13 साल में ऐसा पहली बार हुआ। बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच 2003 के शांति समझौते के बाद तोपों के इस्तेमाल का यह पहला केस सामने आया है। उधर, सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान 99 बार सीजफायर वॉयलेशन कर चुका है |
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने अब तक 99 बार सीजफायर तोड़ा है। एक सीनियर आर्मी अफसर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 इन्होंने बताया- "पाकिस्तानी रेंजर्स लगातार सीमा पार से सीजफायर का वॉयलेशन कर रहे हैं। पाकिस्तान ने जम्मू इलाके में बॉर्डर पर 83 बार सीजफायर का वॉयलेशन किया है।"
"कश्मीर में LoC पर पाकिस्तानी सेना की तरफ से 16 बार सीजफायर तोड़ा गया है।"
पाकिस्तान की तरफ से हो रही फायरिंग में भारत को भी काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है।
अब तक सबसे अधिक नुकसान एक नवंबर को हुई फायरिंग के दौरान हुआ है। इस दिन फायरिंग में 8 लोगों की मौत हुई थी। इसमें 2 बच्चे और 4 महिलाएं भी शामिल हैं।
 इसके अलावा, इसी दिन फायरिंग में इंटरनेशनल बॉर्डर और एलओसी के पास के पांच सेक्टर्स में 22 लोग घायल भी हुए थे।
 एक अफसर ने बताया कि इंडियन आर्मी ने भी जवाबी कार्रवाई की और पाकिस्तान की 14 चौकियां तबाह कर दी थी, उनके 2 जवान मारे गए थे। हेवी क्रॉस बॉर्डर फायरिंग के चलते इंटरनेशल बॉर्डर और एलओसी से सटे 400 स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

सरकारी सूत्रों के हवाले से खबर दी कि इंडियन आर्मी ने केरन सेक्टर में दिवाली से पहली रात 29 अक्टूबर को एलओसी के पार पाक की 4 चौकियों को निशाना बनाया था। यह पहला मौका है जब सरकारी सूत्रों ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमले में तोपों के इस्तेमाल की बात मानी है।
 इसके अलावा, पाकिस्तान ने पिछले दिनों भारतीय नागरिकों को भी निशाना बनाया था। इसके लिए पाकिस्तान ने 120 मिमी के हेवी मोर्टार दागे थे।
बता दें कि उड़ी हमले के बाद भारत ने 28 और 29 सितंबर की रात को पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक किया था। इसमें भारतीय जवानों ने आतंकवादियों के 7 कैम्पों को ध्वस्त कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक करीब 39 आतंकवादियों को मार गिराया गया था।


Comments

Popular posts from this blog

LYRIC_KHUDA KARE KI MOHABBAT MEIN YE MAQAAM AAYE_SHAYAR-TASLEEM FAZLI

PIYA NAHI JAB GAON ME_NIDA FAZLI_LYRIC

LYRIC_AGAR HAM KAHEN AUR WO MUSKURA DE_SUDARSHAN FAQIR