ख़ुद ना छुपा सके वो अपना चेहरा नक़ाब मे !

बेवज़ह हमारी आँखों पे इल्ज़ाम लग गया !!  

- - - -
तूफ़ान के हालात हैं न किसी सफ़र में रहो,
पंछियों से है गुज़ारिश अपने शजर में रहो
ईद के चाँद हो अपने ही घरवालों के लिए,
ये उनकी खुशकिस्मती है उनकी नज़र में रहो
माना बंजारों की तरह घूमे हो डगर डगर,
वक़्त का तक़ाज़ा है अपने ही शहर में रहो
तुम ने खाक़ छानी है हर गली चौबारे की,
थोड़े दिन की तो बात है अपने घर में रहो

Comments

Popular posts from this blog

MOHABBAT KARNE WALE KAM NA HONGE_LYRIC_HAFEEZ HOSHIYARPURI

LYRIC_KHUDA KARE KI MOHABBAT MEIN YE MAQAAM AAYE_SHAYAR-TASLEEM FAZLI