वकील को कमजोर ना समझें


 एक वकील अपनी कुछ परेशानियों को लेकर एक बाबा के डेरे में पहुँचे...

बाबा ने सारी परेशानियों को बड़े गौर, से सुना...
फिर बोले, " बेटा... इसका हल निकल जायेगा, सब ठीक हो जायेगा। लेकिन इसके लिए कुछ खर्च आयेगा।"...

वकील ने पूछा :- कितना खर्च आयेगा?

बाबा:- तुमसे मैं ज्यादा तो नहीं ले सकता... लेकिन पुराणों के अनुसार हमारे कुल 33 करोड़ देवी देवता हैं, बस सबके नाम से एक-एक पैसा दान कर देना ।

(वकील ने मन ही मन कैलकुलेट किया तो बाबा के हिसाब से कुल खर्च 33 लाख रुपए आता था )

वकील ने कहा "ठीक है बाबाजी , आप बारी बारी से सबका नाम लेते जाईये , मैं एक-एक पैसा रखते जाऊँगा ".......

बाबा डेरे में अभी भी बेहोश हैं...

वकील को कमजोर ना समझें... कई तो इनकी वजह से ही "बाबा" बने हैं...

Comments

Popular posts from this blog

LYRIC_KHUDA KARE KI MOHABBAT MEIN YE MAQAAM AAYE_SHAYAR-TASLEEM FAZLI

PIYA NAHI JAB GAON ME_NIDA FAZLI_LYRIC

LYRIC_AGAR HAM KAHEN AUR WO MUSKURA DE_SUDARSHAN FAQIR