बरसात में मक्खियां भगाने के उपाय

-:: बरसात में मक्खियाँ भगाने के उपाय ::-

बरसात का मौसम हो गया है। इस मौसम में इंफ़ेक्शन और कई बीमारियों का ख़तरा भी बढ़ने लगता है क्योंकि इस मौसम में मक्खी, मच्छर आदि जंतु तेज़ी से पनपने लगते हैं इसलिए इस मौसम में हर घर में मक्खियों का झुण्ड नज़र आने लगता है। ये मक्खी खाने की चीज़ों पर बैठती है। जिससे पेचिश, टाइफाइड, डायरिया और हैजा जैसी कई बीमारियाँ होने का ख़तरा बना रहता है। बरसात में मक्खियाँ अपने घर से दूर रखने के लिए आस पास साफ़ सफ़ाई का विशेष ध्यान रखें। कहीं भी जल भराव न होने दें। समय समय पर कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव भी कराएं, ताकि बीमारियाँ आपको छू भी न पाएं।

बरसात में मक्खियाँ भगाएँ

दादी माँ के नुस्खों में आज हम आपको मक्खियाँ भगाने के कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं।

1. तेल

 अगर आप मक्खियों से बेहद परेशान हो जाएं तो लैवेंडर का तेल, नीलगिरी का तेल या पुदीने के तेल को घर में छिड़क दें। इन तेल की ख़ुशबू के घर में फैलते ही सारी मक्खियाँ घर से भागने लगेंगी।

2. कपूर

बरसात में मक्खियाँ घर में ज़्यादा आ रही हों तो आप कपूर को जला कर सभी कमरों में थोड़ी देर के लिए रख दें। इसकी महक घर में फैलते ही घर की सभी मक्खियाँ भाग जाएगी।

3. सिरका

मक्खी मारने का यह ख़ास उपाय है – एक छोटी बाल्टी में सिरका, चीनी और बर्तन धोने का साबुन तीनों को अच्छे से मिक्स कर लें। जैसे ही इस घोल के खट्टे और मीठे स्वाद की तरफ़ मक्खियाँ खिचीं चली आएंगी और तुरन्त इसे पीते ही इस घोल में मर जाएंगी।

4. लौंग

लौंग की गंध बहुत तीव्र होती है अगर इसके तेल की कुछ बूंद सभी घर में छिड़क दें तो इसकी महक सभी कमरों में फैलते ही मक्खियाँ भागने लगती हैं।

5. दालचीनी

दालचीनी की महक से मक्खियाँ बहुत तेज़ी से दूर भागती हैं इसलिए घर के जिस हिस्से में मक्खियाँ ज़्यादा बैठती है उस जगह पर दालचीनी को रख देने से या दालचीनी के तेल की कुछ बूंद को छिड़क देने से मक्खियाँ भागने लगती है।

6. यीस्ट

यीस्ट के घोल का उपयोग मक्खियों को मारने के लिए करते हैं। 1/2 गिलास गरम पानी में सक्रिय सूखी यीस्ट के साथ 1 छोटा चम्मच चीनी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और इस गिलास के मुंह को प्लास्टिक से कवर कर दें। प्लास्टिक में एक या दो छेद कर दें जिसके द्वारा मक्खियाँ अंदर जाएं और इसकी महक से उसी गिलास के अंदर मर जाएँ।

प्राकृतिक उपाय

1. देवदार की लकड़ी

देवदार की लकड़ी की महक से मक्खियाँ दूर भागती हैं। बरसात में मक्खियाँ भगाने के लिए देवदार की लकड़ी को किचन और सभी कमरों में जलाकर धुंआ करने से मक्खियाँ भाग जाएँगी।

2. गेंदे का फूल

अगर आपके घर में मक्खियाँ बहुत लगती है तो घर के बाहर गेंदे के फूल को लगायें। इस फूल की ख़ुशबू से मच्छर हो या फिर मक्खी ये दोनों हीं घर से गायब हो जाते है।

3. तुलसी का पौधा

मक्खियाँ को तुलसी के पौधे की महक पसंद नहीं अतः तुलसी के पौधे को घर में लगाएं और मक्खियों को दूर भगाएं। तुलसी का पौधा न केवल मक्खी भगाता है बल्कि हमारे स्वास्थ्य का भी ख़ास ख़याल रख़ता है।

मक्खियों को भगाने के इन उपाय को अपनाएं और मक्खियों से छुटकारा पाएं

बारिश के मौसम में बिजली कड़की तो बहुत सुंदर बात याद आई जिसेआप लोगो को बताना उचित समझा।

जिस किसी भी घर में खुले स्थान पर या कहीं भी तुलसी जी का पौधा लगा होता है, उस घर पर कभी भी बिजली नहीं गिर सकती है।

ये सनातन धर्म के महान ऋषियों और महातमाओं की महानतम खोज है।

Comments

Popular posts from this blog

LYRIC_KHUDA KARE KI MOHABBAT MEIN YE MAQAAM AAYE_SHAYAR-TASLEEM FAZLI

PIYA NAHI JAB GAON ME_NIDA FAZLI_LYRIC

LYRIC_AGAR HAM KAHEN AUR WO MUSKURA DE_SUDARSHAN FAQIR