SHIV BHAJAN - चलो रे शिव के दर्शन को CHALO RE SHIV KE DARSHAN KO


 

CHALO RE  SHIV  KE DARSHAN KO 

सावन ऋतु आई, चली पुरवाई,

घटा देखो छाई, चलो रे शिव के दर्शन को  2

- - - -

बड़ी है हरियाली, ये ऋतु है निराली,

बजाते हुए ताली, चलो रे शिव के दर्शन को  2

- - - -

नहीं है मुझे चाइना, हैं प्यासे मेरे नैना,

मानो रे मेरा कहना, चलो रे शिव के दर्शन को  2

- - - -

पपीहा पीहू बोले, गगन सारा डोले,

बुलाते हमे भोले, चलो रे शिव के दर्शन को  2

- - - -

गिरन लागी है बुँदिया, कली को चुन मलिनिया,

गयी है छिन नींदिया, चलो रे शिव के दर्शन को  2

- - - -

मिलन की है बेला, लगा है देखो मेला,

है सावन अलबेला, चलो रे शिव के दर्शन को  2

- - - -

रचयिता -  सुशील कानपुरी

(  कापी राइट - प्रदीप श्रीवास्तव )

Comments

Popular posts from this blog

LYRIC_KHUDA KARE KI MOHABBAT MEIN YE MAQAAM AAYE_SHAYAR-TASLEEM FAZLI

PIYA NAHI JAB GAON ME_NIDA FAZLI_LYRIC

LYRIC_AGAR HAM KAHEN AUR WO MUSKURA DE_SUDARSHAN FAQIR