श्रीमती एमली शेंकल सुभाष चंद्र बोस" की.. धर्म पत्नी!!


 

श्रीमती एमली शेंकल सुभाष चंद्र बोस" की.. धर्म पत्नी!! 

भारत की असली बहू".. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की धर्मपत्नी.. जिनका भारत में कभी स्वागत नहीं किया... 

श्रीमती "एमिली शेंकल" ने 1937 में भारत मां के सबसे लाडले बेटे "सुभाष चन्द्र बोस जी" से विवाह किया..!

एक ऐसे देश को ससुराल के रूप में चुना जहां कभी इस "बहू" का स्वागत नहीं किया गया.. न बहू के आगमन पर मंगल गीत गाये गये.. न बेटी (अनीता बोस) के जन्म होने पर सोहर ही गाया गया.. यहां तक गुमनामी की इतनी मोटी चादर.. के नीचे उन्हें ढंक दिया गया.. कि कभी जनमानस में चर्चा भी नहीं हुई...!!

अपने 7 साल के कुल वैवाहिक जीवन में पति के साथ.. इन्हें केवल 3 साल रहने का मौका मिला.. फिर इन्हें और अपनी नन्हीं सी बेटी को छोड़कर.. बोस जी देश के लिए लड़ने चले गये...!!

अपनी पत्नी से इस वादे के साथ गये.. पहले देश आज़ाद करा लूँ.. फिर हम साथ-साथ रहेंगे.. पर अफसोस कि ऐसा नहीं हुआ.. क्योंकि कथित विमान दुर्घटना में बोस जी लापता हो गए...!!

उस समय "एमिली शेंकल" बेहद युवा थीं.. वो चाहती तो योरोपीय संस्कृति के अनुसार दूसरी शादी कर लेती.. परंतु भारतीय संस्कृति और परम्पराओं के अनुसार नहीं की और बेहद कठिन तरीके से जीवन गुजारा.. आपको जानकर बेहद दुःख होगा कि.. एक तारघर में मामूली क्लर्क की नौकरी और बेहद कम वेतन के साथ वो अपनी बेटी को पालती रही.. तब तक भारत आज़ाद हो गया था.. वो चाहती थीं.. उनका बहुत मन था.. भारत आने का.. की एक बार अपने पति के वतन की मिट्टी को हाथ से छू कर नेताजी को महसूस करूं.. जिस वतन के लिए मेरे पति ने अपना जीवन होम कर दिया.. लेकिन ऐसा हो न सका.. क्योंकि कुछ लोग नहीं चाहते थे।

जबकि उन्हें सम्मान-सहित बुलाकर भारत की नागरिकता देनी चाहिए थी..! उस महान महिला का बड़प्पन देखिये कि उन्होंने इसकी कभी किसी से शिकायत भी नहीं की और गुमनामी में ही मार्च 1996 में जीवन त्याग दिया..!

ये थी हमारे देश की.. असली बहू की कहानी.. स्वर्गीय "श्रीमती एमली शेंकल सुभाष चंद्र बोस" की.. धर्म पत्नी!!

Comments

Popular posts from this blog

LYRIC_KHUDA KARE KI MOHABBAT MEIN YE MAQAAM AAYE_SHAYAR-TASLEEM FAZLI

PIYA NAHI JAB GAON ME_NIDA FAZLI_LYRIC

LYRIC_AGAR HAM KAHEN AUR WO MUSKURA DE_SUDARSHAN FAQIR