SUFI QALAM - AAP KYA HAIN MERE DILDAR KOI DEKHE TO आप क्या हैं मेरे दिलदार कोई देखे तो



AAP KYA HAIN MERE DILDAR KOI DEKHE TO

आप क्या हैं मेरे दिलदार कोई देखे तो !
क्या कहूँ मैं मेरी सरकार कोई देखे तो !!

जिसको पाना हो करे जान निछावर अपनी !
चढ़ गए कितने सरेदार कोई देखे तो !!   

इश्क़ को अक़्ल की दुनिया से समझने निकले !
कैसी उलटी ये बही धार कोई देखे तो !!

दैरो काबा में नहीं ढूंढने वालों ने कहा !
उनका जलवा सरे बाज़ार कोई देखे तो !!

पी के सरमस्त हुए रौनक़े दुनिया ठहरे !!
कैसे कैसे हैं गुनहगार कोई देखे तो !!

~ हज़रत मंज़ूर आलम शाह 'कलंदर मौजशाही'
- - - -


Comments

Popular posts from this blog

LYRIC_KHUDA KARE KI MOHABBAT MEIN YE MAQAAM AAYE_SHAYAR-TASLEEM FAZLI

PIYA NAHI JAB GAON ME_NIDA FAZLI_LYRIC

LYRIC_AGAR HAM KAHEN AUR WO MUSKURA DE_SUDARSHAN FAQIR