एक विक्षिप्त की भूख

ये वीडियो मुझे एक ग्रुप से मिला देख कर मन विचलित हो गया । मित्रों जितना भी आप भूखे को खाना खिला सकते हैं उन्हे ज़रूर खिलाये उससे पीछे न हटिये । आपके यहां काम करने वाले घरेलु कामगार क्यों न हो  आपको ये नज़र रखी पड़ेगी की कहीं वो  भूखा तो नही है , अगर आपने  नज़र अंदाज़ किया तो  ऊपर वाला आपको नज़र अंदाज़ कर देगा । जिसने भी ये वीडियो बनाया और उसे खाना खिलाया उसे मेरा धन्यवाद ईश्वर उसको हर बला से महफ़ूज रखे | यही कर्म का खेल है ज़रूरी नहीं की इस जन्म मे आपने गलत कार्य नहीं किया आप बच जाएँगे आपको पिछले जन्म का किया हुआ प्रत्येक कार्य का भुगतान करना पड़ेंगा | सोचिए जब यह व्यक्ति पैदा हुआ होगा तो उसकी माँ कितना खुश हुई होगी लेकिन अंत देखिये  शायद ये विक्षिप्त हो गया और फिर उसको भूख ने ऐसा दिन दिखाया कि वो विक्षिप्त अवस्था मे मरे  जानवर को खाने लगा लेकिन क्यूँ ? एक ही जवाब भूख ? कितने ट्रक निकले होंगे कितने व्यक्तियों ने देखा होगा लेकिन किसी ने इसकी भूख को नहीं देखा अगर देखा होता तो वो ऐसा न करता | दोस्तों  इसलिए ऐसी करनी कर चलो कि हम हँसे जग रोये

प्रदीप श्रीवास्तव

Comments

Popular posts from this blog

LYRIC_KHUDA KARE KI MOHABBAT MEIN YE MAQAAM AAYE_SHAYAR-TASLEEM FAZLI

PIYA NAHI JAB GAON ME_NIDA FAZLI_LYRIC

LYRIC_AGAR HAM KAHEN AUR WO MUSKURA DE_SUDARSHAN FAQIR